Related Reading
Search Clinical Content Search Patient Health Library
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z A-Z Listings

उल्टी और दस्त के लिए आत्म-देखभाल

उल्टी और दस्त आपको भयानक महसूस करा सकते हैं। आपका पेट और आंत किसी प्रकोपक के प्रति प्रतिक्रिया कर रहे हैं। यह भोजन, दवा, बैक्टीरिया, या वायरस हो सकता है। उल्टी और दस्त ऐसे 2 तरीके हैं जिनसे आपका शरीर आपकी प्रणाली में से समस्या को दूर करने का प्रयास करता है। मतली ऐसा लक्षण है जो आपको खाने से रोकता है। इससे आपके पेट और आंतों को ठीक होने का समय मिल सकता है। आत्म-देखभाल आपकी परेशानी को कम करने में सहायता कर सकती है।

गिलास से पानी पीती हुई महिला।

तरल पदार्थ पीएँ

तरल पदार्थ पीएँ या चुस्की लें। ऐसा इसलिए है ताकि आप बहुत अधिक द्रव न गँवाएँ (डीहाइड्रेशन)। यह करने के लिए:

  • पानी या शोरबा जैसे साफ तरल पदार्थ को चुनें।

  • ऐसे पेय पदार्थों को न लें जिनमें बहुत सारी शक्कर हो। इसमें रस (जूस) और सोडा शामिल हैं। इनसे दस्त बदतर हो सकती है।

  • कैफीन और अल्कोहल वाले पेय न लें।

  • यदि आपको गंभीर उल्टी होती है या दस्त होता है तो स्पोर्ट ड्रिंक्स या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स न पीएँ। उनमें पानी, चीनी, और खनिजों का सही मिश्रण नहीं होता है। इनसे लक्षण बदतर हो सकते हैं। ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्युशन का प्रयास करें। 

  • यदि मतली आपको इसे पीना कठिन बनाती है तो बर्फ के चिप्स चूसें।

आप फिर से भोजन कब कर पाएँगे

इन युक्तियों को आज़माएँ:

  • जैसे ही मतली कम हो जाती है और आपकी भूख वापस आ जाती है, अपने सामान्य आहार को फिर से धीरे-धीरे शुरू करें।

  • अपने प्रदाता से पूछें कि क्या आपको किसी खाद्य पदार्थ को नहीं खाना चाहिए।

दवाइयाँ

दवाओं पर विचार करते समय:

  • जब तक आपका प्रदाता आपसे ऐसा करने के लिए नहीं कहता है, तब तक दस्त या उल्टी रोकने के लिए दवाओं का उपयोग न करें। उल्टी और दस्त हानिकारक पदार्थों से छुटकारा पाने में आपके शरीर की सहायता कर सकते हैं।

  • कुछ दवाएँ उल्टी और दस्त का कारण बन सकती हैं। अपने प्रदाता से उन सभी दवाओं के बारे में बात करें जो आप लेते/ती हैं। पूछें कि किसके कारण ये लक्षण हो सकते हैं।

  • एस्पिरिन और अन्य नॉनस्टीरॉयडल एंटी-इऩ्फ्लैमेटरी औषधियों (NSAIDs) से आपके पेट में परेशानी हो सकती है। जब आपका पेट खराब हो तो इनका उपयोग न करें।

  • कुछ ओवर-द-काउंटर दवाएँ मतली को नियंत्रित करने में सहायता कर सकती हैं। अन्य दवाएँ पेट की खराबी में पेट को आराम पहुँचाने में सहायता कर सकती हैं। अपने प्रदाता से पूछें कि कौन सी दवाएँ आपकी सहायता कर सकती हैं।

अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को कब कॉल करें

यदि आपको इनमें से कोई भी हो तो तुरंत अपने प्रदाता को कॉल करें:

  • खूनी या काली उल्टी या मलत्याग

  • गंभीर, स्थिर पेट दर्द

  • तेज़ सिरदर्द या अकड़ी हुई गर्दन के साथ उल्टी होना

  • सिर में चोट लगने के बाद उल्टी होना

  • 1 घंटे से अधिक समय तक उल्टी और दस्त एक साथ होना

  • 12 घंटे से अधिक समय के बाद तरल पदार्थ की चुस्की नहीं ले सकते/ती हैं

  • उल्टी जो 24 घंटे से अधिक समय तक रहती है

  • गंभीर दस्त जो 2 दिनों से अधिक रहती है

  • 100.4°F (38°C) या इससे अधिक बुखार, या जैसी सलाह दी गई हो

  • आपकी त्वचा या आपकी आँखों के सफेद हिस्से का पीला रंग (पीलिया)

  • पेशाब नहीं कर सकते हैं 

  • कुछ मौखिक दवाएँ, जैसे कि सीज़र्स या हृदय की समस्याओं की दवाएँ, निगल नहीं पाते हैं

© 2000-2026 The StayWell Company, LLC. All rights reserved. This information is not intended as a substitute for professional medical care. Always follow your healthcare professional's instructions.
Powered by Krames by WebMD Ignite

These resources and their content are provided by a third party for informational purposes and do not necessarily reflect the values and positions of Ascension, its ministries, or its subsidiaries.

About StayWell | Terms of Use | Privacy Policy | Disclaimer

The Services may integrate with Third-Party Apps or contain third-party content or provide links to third-party websites. For example, the Services may integrate with Third-Party App providers to provide you with information. You authorize Ascension to transmit information about You to and receive information about You from applicable third parties.
You agree that Ascension is not responsible for Third-Party Apps, third-party content or third-party websites, and does not make any endorsements, representations or warranties regarding the same. Your use thereof is at Your own risk and subject to the third party’s terms and conditions, as applicable. By using a Third-Party App or third-party content or websites, You agree to the applicable third party’s terms and conditions, even if Ascension does not present them to You at the time of Your use.